प्रैक्टिस पेपर कैसा होगा
40 बहुविकल्पीय सवाल, 60 मिनट। हर सवाल के 4 विकल्प और एक ही सही जवाब। हर सही जवाब का 1 अंक, ग़लत जवाब पर कोई अंक नहीं कटेगा। अपनी कक्षा के हिसाब से सवाल मिलेंगे, और सवालों व विकल्पों का क्रम हर बच्चे के लिए अलग होगा।
29 नवंबर 2026
यह प्रैक्टिस पेपर असली Pre Exam जैसा ही है — असली परीक्षा में भी 40 सवाल और 60 मिनट होंगे। अपनी कक्षा के समय पर परीक्षा दें:
प्रैक्टिस पेपर के अंक असली परीक्षा में नहीं जुड़ेंगे8:00 बजे बस ये करें
8:00 बजे से 5 मिनट पहले यह पेज खोल लें। समय होते ही आप अपने आप प्रैक्टिस पेपर पर पहुँचेंगे।
वही मोबाइल नंबर डालें जिससे SAMTC रजिस्ट्रेशन किया है — नाम और भाषा अपने आप आ जाएँगे।
"प्रैक्टिस पेपर शुरू करें" दबाते ही पेपर खुल जाएगा और घड़ी की टिक-टिक बजने लगेगी।
सवालों के जवाब दें और "जमा करें" दबाएँ — रिज़ल्ट तुरंत।
प्रैक्टिस पेपर से पहले ज़रूर पढ़ें
📋तैयारी की सूची
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरा होना चाहिए — उसी मोबाइल नंबर से प्रैक्टिस पेपर खुलेगा।
- अच्छा इंटरनेट और कम से कम 50% बैटरी।
- फ़ोन की आवाज़ चालू रखें।
- प्रैक्टिस पेपर से पहले बाकी सारे ऐप बंद कर दें।
- शांत जगह पर बैठें और प्रैक्टिस पेपर पूरा होने तक फ़ोन पर कुछ और न खोलें।
⚠प्रैक्टिस पेपर के नियम
- पेपर शुरू होते ही घड़ी की हल्की टिक-टिक बजेगी — फ़ोन की आवाज़ चालू रखें, ईयरफ़ोन न लगाएँ।
- प्रैक्टिस पेपर के बीच कोई दूसरा ऐप खोला, तो 30 सेकंड तक आप प्रैक्टिस पेपर नहीं कर पाएँगे। यह 30 सेकंड आपके प्रैक्टिस पेपर के समय में से कट जाएगा।
- Copy और screenshot मना हैं।
- नकल करते पकड़े गए तो आपका रजिस्ट्रेशन रद्द माना जाएगा। हमारा सिस्टम पेपर के दौरान आपकी हर गतिविधि पर नज़र रखता है — कोई दूसरा ऐप खोलना हो या किसी भी तरह की नकल, सिस्टम को तुरंत पता चल जाता है।
- समय पूरा होते ही प्रैक्टिस पेपर अपने आप जमा हो जाएगा। गलत जवाब पर अंक नहीं कटेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रैक्टिस पेपर कौन दे सकता है?
जिन बच्चों का SAMTC 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरा है, वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से प्रैक्टिस पेपर दे सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नहीं है या फॉर्म अधूरा है तो पहले यहाँ रजिस्ट्रेशन / फॉर्म पूरा करें।
प्रैक्टिस पेपर कब खुलेगा?
28 नवंबर 2026 को रात 8:00 बजे — सभी कक्षाओं के लिए एक साथ। उससे पहले प्रैक्टिस पेपर का पेज नहीं खुलेगा। यह पेज खुला रखें, समय होते ही आप अपने आप प्रैक्टिस पेपर पर पहुँच जाएँगे।
क्या इसके अंक असली परीक्षा में जुड़ेंगे?
नहीं। यह सिर्फ़ अभ्यास के लिए है। असली Pre Exam 29 नवंबर 2026 को होगी — कक्षा 6–8 सुबह 11 बजे, 9–10 दोपहर 1 बजे, 11–12 दोपहर 3 बजे।
बीच में इंटरनेट कट जाए तो?
आपके दिए जवाब सुरक्षित रहते हैं और इंटरनेट आते ही अपने आप भेज दिए जाते हैं। पेज वहीं से चलेगा — बस समय चलता रहता है।
प्रैक्टिस पेपर बीच में रुक क्यों जाता है?
प्रैक्टिस पेपर के बीच कोई दूसरा ऐप खोलने पर 30 सेकंड तक आप प्रैक्टिस पेपर नहीं कर पाएँगे, और यह 30 सेकंड आपके प्रैक्टिस पेपर के समय में से कट जाएगा। इसलिए प्रैक्टिस पेपर के बीच फ़ोन पर कुछ और न खोलें।
रिज़ल्ट कब मिलेगा?
प्रैक्टिस पेपर जमा करते ही — आपके अंक, हर सवाल का सही जवाब और उसका कारण तुरंत दिखेगा।